60 बाल वैज्ञानिक चयनित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Oct 2015 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्टर प्रतियोगिता जेबीसी प्लस टू विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ. अंतिम दिन नाला, कुंडहित एवं फतेहपुर प्रखंड के बाल वैज्ञानिकों ने अपना प्रदर्शन किया. बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों को अवलाेकन प्रमुख रमानाथ भुंई, हरप्रसाद खां, हिरनमय तिवारी, डॉ सोमेन सरकार, राजीव […]
विज्ञापन
जामताड़ा : इंस्पायर अवार्ड स्कीम के तहत आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रोजेक्टर प्रतियोगिता जेबीसी प्लस टू विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ. अंतिम दिन नाला, कुंडहित एवं फतेहपुर प्रखंड के बाल वैज्ञानिकों ने अपना प्रदर्शन किया.
बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों को अवलाेकन प्रमुख रमानाथ भुंई, हरप्रसाद खां, हिरनमय तिवारी, डॉ सोमेन सरकार, राजीव ठाकुर आदि द्वारा किया गया. प्रदर्शनी में जिले के 761 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया. जिसमें राज्यस्तरीय आयोजन के लिये कुल 60 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया.
जिसमें मवि दक्षिणण्बहाल के अमित सिंह, संताल उच्च विद्यालय कैराबनी के पूजा कुमारी, उवि फतेहपुर के प्रशांत कुमार मंडल, उमवि तिलेयाडीह के विकास कुमार, मवि कालाझरिया के उदय सिंह, उमवि मुर्गाबनी के परिमल किस्कू, उमवि विसनपुर के नीलम कुमारी, पुतियाडी विद्यालय रामपुर के राहुल राय, उमवि नवाडीह मकमुदीन अंसारी, उमवि निजकजरा के सौदागर साहू, उमवि कुरूवा के रूमना अंसारी एवं शाहबाज अंसारी, उमवि बागबेर के फजीलत अंसारी, मवि झुमकादेवी करमाटांड़ के पूजा कुमारी, उमवि पट्टाजोरी के नीरज कुमार भैया एवं सुमित कुमार भैया, उमवि बारादहा के मुसर्रफ अंसारी, उमवि गबडा के ममता कुमारी, डीएवी जामताड़ा के सुधांशु कुमार एवं शगुप्ता खां, उमवि धनबाद के तनीमा मंडल, उमवि बागजोरी के सोहेल कुमार, मवि जियाजोरी के करीद अंसारी, उमवि श्रीरामपुर के राहुल शेख, उमवि भांगाहीड के चंदन मंडल, उमवि बेना के बालक सोरेन, उमवि पुतुलबोना के प्रणव मरांडी, उमवि तिलाबाद के अनामिका मंडल, मवि खाजुरी के सोहाग सिंह, मवि बागडेहरी के सरोज बाउरी, उवि अम्बा के राहुल राज आदि है.
समापन समारोह में प्रतिभागियों की ओर से मंच पर अनुभव बांटने में बाल वैज्ञानित अनुभा तिवारी, कुशल राय, प्रिया कुमारी ने अपना-अपना उदगार व्यक्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समर्पित शिक्षक कांचन गोपाल मंडल, दुर्गा दास भंडारी, वीरेंद्रनाथ गोरांय आदि का सराहनीय सहयोग रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




