समस्याओं को नजरअंदाज कर रही सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : 23 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष अलता देवी ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इस सरकार हमारी समस्या को सुन कर नजर अंदाज करने का काम कर रही है. पंचायत चुनाव हुए आज पांच साल होने चला. लेकिन पंचायत […]
विज्ञापन
जामताड़ा : 23 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष अलता देवी ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इस सरकार हमारी समस्या को सुन कर नजर अंदाज करने का काम कर रही है. पंचायत चुनाव हुए आज पांच साल होने चला. लेकिन पंचायत के प्रतिनिधियों को अपना अधिकार नहीं मिल पाया. जनहित से जुड़ी समस्या को लेकर हम लोगों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया.
लेकिन आज उसका कोई परिणाम नहीं निकल पाया. यदि सरकार अब भी हमारी मांगों को नहीं मानती है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. धरना के बाद एक शिष्टमंडल ने अपर समाहर्ता विधान चंद्र चौधरी को मांग पत्र सौंपा. मौके पर महेश पासवान, बाली सोरेन, हरिनारायण शर्मा, सिकंदर पासवान सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




