हूल दिवस : सिदो-कान्हू को किया याद

Published at :01 Jul 2015 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
हूल दिवस : सिदो-कान्हू को किया याद

जामताड़ा कोर्ट : 160वें हूल दिवस के मौके पर जिला क्षेत्र में जगह-जगह सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर विभिन्न दलों के लोगों ने माल्यार्पण किया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन धूमधाम से किया गया. जेएमएम के जिला पार्टी कार्यालय दुमका रोड से गाजे-बाजे के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. जुलूस सिदो-कान्हू प्रतिमा स्थल […]

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट : 160वें हूल दिवस के मौके पर जिला क्षेत्र में जगह-जगह सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर विभिन्न दलों के लोगों ने माल्यार्पण किया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन धूमधाम से किया गया. जेएमएम के जिला पार्टी कार्यालय दुमका रोड से गाजे-बाजे के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. जुलूस सिदो-कान्हू प्रतिमा स्थल चंचला मंदिर के निकट पहुंचकर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसका नेतृत्व पार्टी के वरीय नेता रविंद्रनाथ दूबे, प्रो कैलाश प्रसाद साव, रीता महतो, अशोक मंडल, अनिल मंडल, मदन मरांडी, असीत मंडल कर रहे थे.

माल्यार्पण के बाद उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू के आदर्श पर आगे चलकर झारखंड राज्य से अन्याय, भ्रष्टाचार, गरीबी आदि को मिटाने और राज्य को खुशहाल बनाने के लिये सहयोग करने का प्रण लिया. कार्यक्रम में साकेश सिंह, अनिल मंडल, वशिष्ठ सिंह, कन्हाईया भैया, महाप्रसाद दत्ता, रजनी मरांडी सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और माल्यार्पण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola