प्रभात चर्चा में बीडीओ ने दिये लोगों के सवालों के जवाब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2015 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा प्रभात चर्चा में बीडीओ अमित कुमार ने लोगों के साथ सीधी बात की. उन्होंने बताया कि सरकार लगातार मजदूरों का पलायन रोकने के लिये कई जनहित कार्यकारी योजनाएं चला रही है. ताकि क्षेत्र के मजदूर आर्थिक रूप से मजबूत हो सके. उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी योजना मनरेगा है. इस […]
विज्ञापन
जामताड़ा : जामताड़ा प्रभात चर्चा में बीडीओ अमित कुमार ने लोगों के साथ सीधी बात की. उन्होंने बताया कि सरकार लगातार मजदूरों का पलायन रोकने के लिये कई जनहित कार्यकारी योजनाएं चला रही है.
ताकि क्षेत्र के मजदूर आर्थिक रूप से मजबूत हो सके. उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी योजना मनरेगा है. इस योजना में महिलाएं भी काम कर के अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकती है. बताया कि जिन महिला के छोटे बच्चे हैं उनके बच्चों के लिये कार्य स्थल पर आया की व्यवस्था की गयी है. उनके बच्चों का ध्यान आया रखेगी.
वही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गरीब तबका के नीचे वाले लोगों के लिये इंदिरा आवास दिया जाता है. ताकि उन लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो वो क्षेत्र के रोजगार सेवक या पंचायत सेवक को अपनी समस्या बता सकते हैं. वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो वो अपनी समस्या सीधे मुझे बता सकते हैं.
क्षेत्र के लोगों ने पूछे सवाल
सवाल: नवाडीह से सुनील किस्कू पोस्ट ऑफिस से भुगतान में बहुत समय लगाता है. उसका कोई दूसरा विकल्प है क्या?
जवाब : इन समस्या को देखते हुए अब लाभुकों को सीधा बैंक से पैसा दिया जायेगा. जिससे उसे परेशानी अब नहीं होगी
सवाल : जाकिर हुसैन चैंगाईडीह, खेतीहर भूमि के लिये सिंचाई की व्यवस्था चाहिए. कूप या तालाब बन सकता है?
जवाब : जमीन का सत्यापन करने के बाद अगर विभाग को जरूरत महसूस होती है कि उक्त जगह पर तालाब या कूप का निर्माण होने से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा तो निश्चय ही मंजूरी दिया जायेगा.
सवाल: कालू शोख मोहरा निवासी, बारिश के दिनों में मनरेगा का कार्य रुक जाता है. मजदूर क्या करेंगे?
जवाब : बारिश के दिनों में कोई कार्य रूकता नहीं है. कई योजना है जिससे आप लोग कार्य कर लाभान्वित हो सकते हैं. अगर तालाब या कूप में पानी अधिक आ जाता है तो ऐसी स्थिति में कार्य को रोक देना पड़ता है. समाप्त होने पर काम फिर चालू हो जाता है
सवाल: फूलचंद मरांडी इंदिरा आवास लेने के लिये क्या करना पड़ेगा?
जवाब : इंदिरा आवास लेने के लिए सबसे पहले बीपीएल कार्ड होना चाहिए. कार्यालय में आकर मुझसे मिले या बीपीओ से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




