पारा शिक्षकों को नियमित करने की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2015 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : पारा शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव विजय कुमार वर्मण ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि झारखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर राज्य में अनियमित तौर पर विभिन्न विभागों में 2006 से पूर्व से कार्यरत 10 वर्षो की सेवा दे चुके कर्मियों को नियमित करने का निर्णय लिया है. […]
विज्ञापन
जामताड़ा : पारा शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव विजय कुमार वर्मण ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि झारखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर राज्य में अनियमित तौर पर विभिन्न विभागों में 2006 से पूर्व से कार्यरत 10 वर्षो की सेवा दे चुके कर्मियों को नियमित करने का निर्णय लिया है.
लेकिन झारखंड केबिनेट द्वारा पारित इस निर्णय के चार माह बीत जाने के बाद भी राज्य के लगभग 20 हजार उत्क्रमित प्राथमिक एवं नवीन प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 15 वर्षो से पठन-पाठन कार्य कर रहे पारा शिक्षकों के लिये लागू नहीं हो रहा है.
इस विद्यालयों के दो पद पर निर्धारित योग्यता के तहत दो पारा शिक्षक विद्यालय स्थापना काल से बच्चों को पढ़ा रहे हैं. इन विद्यालयों के पारा शिक्षकों ने रघुवर सरकार से संज्ञान में लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर अविलंब नियमित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




