मवेशी व्यापारी को लुटने की बना रहे थे योजना

Published at :17 Jun 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
मवेशी व्यापारी को लुटने की बना रहे थे योजना

शीला नदी स्थित जंगल में बना रहे थे डकैती की योजना गुप्त सूचना पर हुई सभी की गिरफ्तारी जामताड़ा : मवेशी व्यापारी को लुटने की योजना बना रहे छह अपराधियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पायी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुंडहित थाना क्षेत्र के शीला नदी स्थित जंगल से डकैती […]

विज्ञापन
शीला नदी स्थित जंगल में बना रहे थे डकैती की योजना
गुप्त सूचना पर हुई सभी की गिरफ्तारी
जामताड़ा : मवेशी व्यापारी को लुटने की योजना बना रहे छह अपराधियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पायी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुंडहित थाना क्षेत्र के शीला नदी स्थित जंगल से डकैती की योजना बनाते हुये छह अपराधियों को सोमवार को पकड़ा था. यह जानकारी एसपी कुसुम पुनिया ने प्रेस वार्ता में दी. बताया कि ये छह अपराधी अन्य कई कांड में भी शामिल है.
उन्होंने बताया कि इनमें मुस्ताक शेख, हारूण अंसारी, सफिउल काजी, राकेश सिंह, एनुल अंसारी एवं सफीउल काजी है. एनुल एवं सफिउल के पास से तीन लोडेड देशी पिस्तौल बरामद किया गया है.
वही पांच मोबाइल भी मिले है. ये सभी अपराधी राजनगर जाने वाले मवेशी व्यापारी को लुटने की योजना बना रहे थे. एसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना मुस्ताक है. जिसने मिहिजाम पेट्रोल पंप में डकैती की घटना को अंजाम दिया है. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजबली शर्मा, कुंडहित थाना प्रभारी, फतेहपुर थाना प्रभारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola