जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान की मौत

Published at :16 Jun 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान की मौत

जामताड़ा : स्थानीय समाहरणालय के समीप सोमवार को एक बोलेरो के धक्के से पुलिस जवान राम कुमार मरांडी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि राम मरांडी पुलिस कार्यालय से अपनी हाजरी बना कर पैदल ही अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान मालपानी गोदाम के पास जामताड़ा से आ रही बोलेरो ने पीछे […]

विज्ञापन
जामताड़ा : स्थानीय समाहरणालय के समीप सोमवार को एक बोलेरो के धक्के से पुलिस जवान राम कुमार मरांडी की मौत हो गयी.
बताया जाता है कि राम मरांडी पुलिस कार्यालय से अपनी हाजरी बना कर पैदल ही अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान मालपानी गोदाम के पास जामताड़ा से आ रही बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये
पुलिस के जवानों ने आनन फानन में राम को सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. राम की मौत के पूरा पुलिस महकमा स्तब्ध है. सोमवार को कंबाइंड बिल्डिंग में शोक मनाया गया. कामकाज नहीं के बराबर हुए. समाहरणालय परिसर में राम के पार्थिव शरीर को रख कर एसपी ने एक प्लाटून की अंतिम सलामी दी.
मौके पर सार्जेट मेजर आनंद राज खालको, अजय कुमार एवं अन्य पदाधिकारी व जवान मौजूद थे. परिजनों के साथ शव को राम के पैतृक गांव दुमका जिला के ङिालुवा गांव भेज दिया गया है.
पत्नी भी पुलिस विभाग में हैं : राम की विधवा सरिता भी जामताड़ा पुलिस लाइन में कार्यरत है. वो मातृ अवकाश में थी. इन्हें दो बच्चे हैं. एक तीन साल की बेटी है और दूसरा तीन महीने का बेटा है. राम की मौत के बाद पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है.
जल्द मिलेगा मुआवजा : एसपी
एसपी ने कहा कि जवान के परिवार को जो मुआवजा दिया जायेगा उसकी प्रक्रिया विभाग में जल्द शुरू कर दी जायेगी. ताकि परिजनों को मुआवजा जल्द मिल सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola