गांधी मैदान में 21 को होगा योगाभ्यास

Published at :16 Jun 2015 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी मैदान में 21 को होगा योगाभ्यास

जामताड़ा : विश्व योग दिवस के सफल संचालन को लेकर उपविकास आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने बताया कि 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जायेगा. इसकी तैयारी सभी को करनी है. कार्यक्रम को सफल बनाने में पदाधिकारी से लेकर कर्मी तक की जिम्मेदारी है. बताया कि […]

विज्ञापन
जामताड़ा : विश्व योग दिवस के सफल संचालन को लेकर उपविकास आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने बताया कि 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जायेगा. इसकी तैयारी सभी को करनी है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में पदाधिकारी से लेकर कर्मी तक की जिम्मेदारी है. बताया कि 16 से 18 जून तक योगा को लेकर प्रशिक्षण शिविर स्थानीय गांधी मैदान में लगाया जायेगा. योग दिवस पर सरकारी कर्मी, पदाधिकारी, गैर सरकारी संस्थान के लोग भी भाग ले सकते हैं. वही उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रचार-प्रसार करें. मौके पर सिविल सर्जन डा बीके साहा, डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola