ना प्रशासन का ना सरकार का डर

Published at :16 Jun 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
ना प्रशासन का ना सरकार का डर

जामताड़ा :सरकार व प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद नाला इलाके में कोयले का अवैध धंधा बंद नहीं हो सका है. पहले ट्रकों से कोयला ढोया जाता था अब भैंसागाड़ियों से ढोया जा रहा है. सोमवार को नाला में जब्त कोयले ने इसकी पुष्टि कर दी है कि इस इलाके में अभी भी कोयले का […]

विज्ञापन

जामताड़ा :सरकार व प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद नाला इलाके में कोयले का अवैध धंधा बंद नहीं हो सका है. पहले ट्रकों से कोयला ढोया जाता था अब भैंसागाड़ियों से ढोया जा रहा है. सोमवार को नाला में जब्त कोयले ने इसकी पुष्टि कर दी है कि इस इलाके में अभी भी कोयले का अवैध धंधा जारी है. यह कोई नई बात नहीं है. इसके पहले भी कोयले पकड़े गये हैं. लेकिन कारोबार नहीं रुका.

खबर है कि नाला इलाके में इसीएल के बंद खदानों से कोयला का अवैध उत्खनन किया जा रहा है. कुछ दिन पहले सरकार के निर्देश के बाद कुछ खदानों को भरा गया था. लेकिन उसके बाद इन खदानों की क्या स्थिति है यह देखने कोई नहीं गया. अंजाम यह है कि अब फिर से उसी खदानों से माफिया ग्रामीणों की मदद से कोयला निकाल रहे हैं. हालांकि पूर्व में जिस अनुपात में कोयला निकाला जाता था. अब वैसा नहीं होता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola