महगामा बाजार में लगी आग, दर्जनों दुकानें जलीं

Published at :15 Jun 2015 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
महगामा बाजार में लगी आग, दर्जनों दुकानें जलीं

महगामा : प्रखंड के बसुआ चौक पर देर रात 11 बजे के करीब सब्जी मंडी में भीषण आग लग गयी. इस घटना में दो दर्जन से अधिक दुकानें जल कर राख हो गयी. सूचना पर करीब दो घंटे बाद इसीएल की दमकल पहुंची. ग्रामीणों व इसीएल के दमकल कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत से […]

विज्ञापन

महगामा : प्रखंड के बसुआ चौक पर देर रात 11 बजे के करीब सब्जी मंडी में भीषण आग लग गयी. इस घटना में दो दर्जन से अधिक दुकानें जल कर राख हो गयी. सूचना पर करीब दो घंटे बाद इसीएल की दमकल पहुंची. ग्रामीणों व इसीएल के दमकल कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत से काबू पाया. फिलहाल अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है.

अनुमान के मुताबिक, लाखों की क्षति पहुंची है. सब्जी मंडी में ज्यादातर सब्जी दुकानें, राशन दुकानें, चाय दुकानें, मिष्ठान दुकानें और मीट शॉप जल कर राख हो गये

दुकानदारों की सूचना पर महगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सीओ और बीडीओ को जानकारी देने के बावजूद खबर लिखने तक घटना स्थल नहीं पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola