चुनाव के लिये संयोजक मंडली का किया गठन

Published at :15 Jun 2015 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव के लिये संयोजक मंडली का किया गठन

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक जामताड़ा : झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की एक बैठक स्थानीय रेडक्रॉस भवन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक पंचायत सचिव संघ सह सम्मानित अध्यक्ष झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ रांची के शिव कुमार सिंह एवं राम किंकर सिंह ने की. बैठक में विगत 17 मई 2015 […]

विज्ञापन
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक
जामताड़ा : झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की एक बैठक स्थानीय रेडक्रॉस भवन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक पंचायत सचिव संघ सह सम्मानित अध्यक्ष झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ रांची के शिव कुमार सिंह एवं राम किंकर सिंह ने की. बैठक में विगत 17 मई 2015 को हुई चुनाव को भंग करते हुए छह माह के अंदर स्वच्छ चुनाव कराने हेतु एक संयोजक मंडली का गठन किया गया. जिसकी देखरेख में महासंघ का निर्वाचन संपन्न होगा. साथ ही अशोक चौधरी के निलंबन की निंदा की गयी.
इस दौरान संयोजक मंडली चुना गया. वहीं अशोक चौधरी, संयोजक सुरेश हाजरा एवं सदस्य के रूप में कृष्णा मंडल, रंजीत दास, समीर कुमार घोष, राम किंकर चौधरी, संतोष मंडल, अरविंद चौधरी, सुधीर चंद्र मंडल, हेमंत गोस्वामी, अजय दास, कृष्णा महतो एवं बाबू राम मुमरू आदि को चुना गया.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यथा शीघ्र निर्धारित कर चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेवारी संयोजक मंडली को दिया जाय. साथ ही पंचायत सचिव संघ जिला शाखा जामताड़ा का भी चुनाव उसी तिथि को कराने का निर्णय लिया गया. पत्र की प्रतिलिपी उपायुक्त जामताड़ा एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को भी दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola