नारायणपुर पहुंचे विधानसभा पर्यटन समिति के अध्यक्ष व जामताड़ा विधायक

Published at :14 Jun 2015 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
नारायणपुर पहुंचे विधानसभा पर्यटन समिति के अध्यक्ष व जामताड़ा विधायक

नारायणपुर : विधानसभा पर्यटन समिति के अध्यक्ष शिवपूजन मेहता व सदस्य सह विधायक इरफान अंसारी नारायणपुर में पर्यटन की संभावनाओं की तलाश में नारायणपुर पहुंचे. यहां इन्होंने करमदाहा का निरीक्षण किया. मौके पर अध्यक्ष श्री मेहता ने कहा कि करमदाहा में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं. इसे पर्यटक स्थल का दर्जा दिलाने का पूरा प्रयास […]

विज्ञापन
नारायणपुर : विधानसभा पर्यटन समिति के अध्यक्ष शिवपूजन मेहता व सदस्य सह विधायक इरफान अंसारी नारायणपुर में पर्यटन की संभावनाओं की तलाश में नारायणपुर पहुंचे. यहां इन्होंने करमदाहा का निरीक्षण किया. मौके पर अध्यक्ष श्री मेहता ने कहा कि करमदाहा में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं.
इसे पर्यटक स्थल का दर्जा दिलाने का पूरा प्रयास करुंगा. दोनों ने करमदाहा स्थित दुखिया महादेव मंदिर का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि करमदाहा के विकास की बात स्थानीय विधायक ने कही थी. जिनके प्रस्ताव पर समिति यहां संभावना तलाशने पहुंची है. बता दें कि मकर संक्रांति के मौके पर एक महीने तक मेला भी लगता है.
कहा कि स्थानीय विधायक प्रस्ताव दें सरकार से स्वीकृति मिलेगी तथा करमदाहा एक सुंदर पर्यटन स्थल बनेगा. विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कि उन्होंने करमदाहा को विकसित करने की मांग विधानसभा में उठाया है, यहां का विकास किया जायेगा. बस सरकार इसपर ध्यान दे. मौके पर उन्होंने बीडीओ रामनारायण सिंह एवं सीओ राकेश भूषण सिंह से इस दिशा में आवश्यक पहल करने को कहा.
श्री अंसारी ने कि करमाटांड से करमदाहा तक की सड़क का चौडीकरण किया जायेगा और यहां हटिया शेड बनाया जायेगा. शुद्ध पेयजल का उत्तम प्रबंध होगा. कहा : विकास से महरूम नारायणपुर प्रखंड के लोगों को अब विकास देखने को मिलेगा. मौके पर मो इलियास, मो महफूज, नरेश दास, इलियास अंसारी, मुखिया नुनू लाल सोरेन समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola