बॉर्डर पर अलर्ट रहें पुलिस जवान

Published at :09 Jun 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
बॉर्डर पर अलर्ट रहें पुलिस जवान

लंबित कांड के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश जामताड़ा : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा ने सभी थाना प्रभारी से लंबित कांडों की जानकारी प्राप्त की. यूडी केस एवं अन्य केस का रिव्यू किया. उन्होंने सभी थाना प्रभारी को निर्देश […]

विज्ञापन
लंबित कांड के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश
जामताड़ा : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा ने सभी थाना प्रभारी से लंबित कांडों की जानकारी प्राप्त की.
यूडी केस एवं अन्य केस का रिव्यू किया. उन्होंने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि वे केस के अनुसंधान में तेजी लाये. अनुसंधान में यदि लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. वही उन्होंने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र के थाना प्रभारी अलर्ट रहे. नारायणपुर, मिहिजाम, नाला एवं कुंडहित क्षेत्र के थाना प्रभारी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने कहा कि दूसरे जिला में क्राइम कर अपराधी हमारे जिला में प्रवेश करते हैं. इस कारण हमें हमेशा मुस्तैद रहने की जरुरत है.
किसी पर शक होने से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करें. वही उन्होंने कहा कि जिला में किसी प्रकार का कोई अवैध कारोबार एवं कारोबारियों को पनपने नहीं दिया जायेगा. अवैध खनन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का आदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि जिस थाना क्षेत्र से अवैध कारोबार या खनन की बात सामने आयेगी, उस थाना के थाना प्रभारी एवं क्षेत्र के चौकीदार पर विभागीय कार्यवाई की जायेगी. मौके पर थाना प्रभारी अजय कुमार, मंगल कुजूर, प्रतिभा कुजूर, नितिश कुमार सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola