तालाब में डूब कर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2015 9:45 AM (IST)
विज्ञापन

यादव टोला में मातमी सन्नाटा, परिजन का रो-रो कर बुरा हाल जामताड़ा : दुमका रोड के यादव टोला स्थित घोष बांध तालाब में शनिवार को एक 10 वर्षीय बच्चे की डुबने से मौत हो गयी. बच्चे की पहचान विष्णु यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार उक्त बच्चा अपने कुछ साथियों के साथ […]
विज्ञापन
यादव टोला में मातमी सन्नाटा, परिजन का रो-रो कर बुरा हाल
जामताड़ा : दुमका रोड के यादव टोला स्थित घोष बांध तालाब में शनिवार को एक 10 वर्षीय बच्चे की डुबने से मौत हो गयी. बच्चे की पहचान विष्णु यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार उक्त बच्चा अपने कुछ साथियों के साथ तालाब के पास खेल रहा था. अचानक कुछ बच्चों ने हल्ला किया कि विष्णु तालाब में डूब रहा है.
जब तक लोग पहुंचते तब तक काफी देरी हो चुकी थी. विष्णु डूब चुका था. आनन-फानन में उसे पानी से बाहर निकाल कर सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. विदित हो कि बच्चे का पिता जगरनाथ महतो दुमका रोड में स्थित एक गैरेज में मिस्त्री का काम करते है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




