1.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपित धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2015 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

मिहिजाम : नेट बैंकिंग के जरिये धोखाधड़ी करने के मामले में महाराष्ट्र के ठाणो जिले के काश्मीरा थाने की पुलिस ने शहरडाल इलाके से धनंजय मिर्धा नामक एक युवक को मिहिजाम पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया है. घटना के बाबत बताया कि धनंजय ने धोखाधड़ी कर प्राइवेट बैंक से एक लाख 70 हजार की […]
विज्ञापन
मिहिजाम : नेट बैंकिंग के जरिये धोखाधड़ी करने के मामले में महाराष्ट्र के ठाणो जिले के काश्मीरा थाने की पुलिस ने शहरडाल इलाके से धनंजय मिर्धा नामक एक युवक को मिहिजाम पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया है. घटना के बाबत बताया कि धनंजय ने धोखाधड़ी कर प्राइवेट बैंक से एक लाख 70 हजार की राशि अपने शहरडाल के एसबीआइ खाते में ट्रांसफर करा लिया था. धनंजय के पिता स्व. सुखदेव मिर्धा चौकीदार रह चुके हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
घर में घुस कर मारपीट व लूट
जामताड़ा कोर्ट : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरूआ गांव निवासी मंसूर राय ने एसीजेएम न्यायालय में जीतन राय सहित चौदह व्यक्तियों के विरुद्ध पीसीआर दायर किया है.
जीतन राय सहित चौदह लोगों के उपर आरोप लगाया है कि ये सभी 25 मई के दिन 11 बजे घर में जबरन प्रवेश कर पहले तो जमकर मारपीट की फिर विरोध के बावजूद घर के कीमती सामान को अपने कब्जे में कर हजारों रुपये लूट कर भाग खड़े हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




