महुआ माजी पहुंचीं जामताड़ा, निबटाये मामले

Published at :06 Jun 2015 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
महुआ माजी पहुंचीं जामताड़ा, निबटाये मामले

जामताड़ा : झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ महुआ माजी शुक्रवार को जामताड़ा पहुंचीं. उनके साथ आयोग की सदस्य शबनम परवीन व किरण कुमारी भी थी. डॉ माजी ने स्थानीय परिसदन में ओपेन कोर्ट लगाकर कई मामलों की सुनवाई की. वहीं सदर अस्पताल के महिला वार्ड में मरीजों से उनका हाल चाल लिया और […]

विज्ञापन

जामताड़ा : झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ महुआ माजी शुक्रवार को जामताड़ा पहुंचीं. उनके साथ आयोग की सदस्य शबनम परवीन व किरण कुमारी भी थी. डॉ माजी ने स्थानीय परिसदन में ओपेन कोर्ट लगाकर कई मामलों की सुनवाई की. वहीं सदर अस्पताल के महिला वार्ड में मरीजों से उनका हाल चाल लिया और वहां की व्यवस्था से रू-ब-रू हुई.

उन्होंने कुपोषण केंद्र में बच्चों से मिल कर व्यवस्था के बारे में पूछा. इसके बाद वे मंडल कारा में बंद महिला कैदियों से मुलाकात की. उन्हें समय पर खाना मिलता है कि नहीं? क्या व्यवस्था है ? साफ सफाई के बारे में जानकारी ली. महिला बंदियों ने शिकायत की कि वहां का फोन खराब होने के कारण अपने परिजनों से बात नहीं कर पाते हैं. उन्होंने जेल प्रबंधन को शीघ्र फोन ठीक कराने की बात कही ताकि महिला बंदी अपने परिजनों से बात कर सके.

खुले अदालत में मामलों का हुआ निष्पादन : ओपेन कोर्ट में कुल नौ मामले आये थे. जिसमें से पांच मामलों का निष्पादन किया गया. बचे चार मामले में तीन मामले कोर्ट से संबंधित थे. एक मामला, जो वहां के अधिकारियों से संबंधित था, इस पर उन्होंने कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच की जायेगी.

सेविका-सहिया भी निबटायें मामले : सीडीपीओ से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी जिला की सीडीपीओ हो इनका महिलाओं से सीधा जुड़ाव होता है. वे अपने माध्यम से महिला पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ काम कर सकती हैं. उन्होंने कहा की सीडीपीओ आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका साहिया द्वारा गांव की महिला की समस्या को सुन कर समाधान कर सकती हैं.

इस दौरान उन्होंने रेड क्रॉस, महिला थाना सहित शहर के अन्य जगहों का भ्रमण किया. मौके पर उपविकास आयुक्त कुमार मिथिलेश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा, एनडीसी प्रवीण चौधरी, रेड क्रॉस सचिव राजेंद्र शर्मा, सिविल सर्जन डॉ वीके साहा सहित सभी प्रखंड के सीडीपीओ एवं फरियादी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola