चमड़ा लदा ट्रक पकड़ाया

Published at :05 Jun 2015 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
चमड़ा लदा ट्रक पकड़ाया

जामताड़ा : बुधवार की देर रात्रि को पुलिस की गश्ती वाहन ने जामताड़ा रेलवे फाटक के पास से चमड़ा लदा ट्रक पकड़ा है. थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया की डब्ल्यूबी 25 डी 9541 ट्रक जो मुजफ्फरपुर से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था. शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोका. रोकने के […]

विज्ञापन
जामताड़ा : बुधवार की देर रात्रि को पुलिस की गश्ती वाहन ने जामताड़ा रेलवे फाटक के पास से चमड़ा लदा ट्रक पकड़ा है. थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया की डब्ल्यूबी 25 डी 9541 ट्रक जो मुजफ्फरपुर से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था. शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोका. रोकने के साथ ही ट्रक से गंध आ रहा था. ट्रक का तिरपाल हटा कर देखा गया तो पूरा ट्रक में चमड़ा भरा था. ट्रक चालक एवं उसके सहयोगी को पकड़ लिया गया है. दोनों पर मामला दर्ज कर किया गया है.
ट्रक चालक का नाम प्रभु दास है, वहीं दूसरे युवक का नाम इंद्रजीत कुमार है. इसकी जानकारी मिलने पर आरएसएस एवं बजरंग दल के सदस्य भी जामताड़ा थाना पहुंचे. मौके पर अनूप राय, सोमनाथ सिंह एवं शैलेंद्र शेखर ठाकुर ने थाना प्रभारी से अपील किया की उक्त आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिया जाय.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola