मिहिजाम में प्रभात खबर द्वारा विश्व तंबाकू दिवस पर परिचर्चा का आयोजन

Published at :01 Jun 2015 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
मिहिजाम में प्रभात खबर द्वारा विश्व तंबाकू दिवस पर परिचर्चा का आयोजन

मिहिजाम : विश्व तंबाकू दिवस पर प्रभात खबर द्वारा परिचर्चा का आयोजन किया गया. मौके पर शहर के पालबगान में शहर के बुद्धिजीवी और युवा जुटे तथा सभी ने बारी-बारी से अपनी बात रखी. वहीं इसके चपेट में आनी वाली पीढ़ी को बचाने के लिए संकल्प लेने पर बल दिया और समाज के लोगों को […]

विज्ञापन
मिहिजाम : विश्व तंबाकू दिवस पर प्रभात खबर द्वारा परिचर्चा का आयोजन किया गया. मौके पर शहर के पालबगान में शहर के बुद्धिजीवी और युवा जुटे तथा सभी ने बारी-बारी से अपनी बात रखी.
वहीं इसके चपेट में आनी वाली पीढ़ी को बचाने के लिए संकल्प लेने पर बल दिया और समाज के लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया. परिचर्चा को संबोधित करते हुए शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सिद्धार्थ राय ने कहा कि नशे का सेवन करना जान लेवा है. लोगों को इससे बचना चाहिए.
तंबाकू के सेवन से केवल एक व्यक्ति की मौत नहीं होती बल्कि उसके साथ पूरा परिवार भी संकट में आ जाता है. उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से मुख्य रूप से गले का कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होती है. जो जानलेवा है. अत: इन चीजों से आज के समाज को अवगत करा कर जागरूक करने की जरूरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola