काम से पहले कर ली राशि की निकासी

Published at :01 Jun 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
काम से पहले कर ली राशि की निकासी

मिट्टी मोरम सड़क योजना में लूट, नहीं चलाया जाता रोलर कुंडहित : मनरेगा मजदूरों के हित की योजना न होकर लूट की योजना बनकर रह गयी है. इस लूट में पंचायत स्तर से लेकर जिला के अधिकारी भी शामिल हैं. मनरेगा के तहत बनायी जा रही मिट्टी मोरम की सड़क योजना में कहीं भी सड़क […]

विज्ञापन
मिट्टी मोरम सड़क योजना में लूट, नहीं चलाया जाता रोलर
कुंडहित : मनरेगा मजदूरों के हित की योजना न होकर लूट की योजना बनकर रह गयी है. इस लूट में पंचायत स्तर से लेकर जिला के अधिकारी भी शामिल हैं. मनरेगा के तहत बनायी जा रही मिट्टी मोरम की सड़क योजना में कहीं भी सड़क पर रोलर नहीं चलाया गया है.
जबकि सड़क पर दो बार रोलर चलाने का नियम है. लेकिन नियम को ताक पर रख कर मिट्टी मोरम सड़क का निर्माण किया जा रहा है. नगरी पंचायत के पहाड़गोड़ा योजना संख्या 09/14-15 की सड़कमें एक बार भी रोलर नहीं चलाया गया है. एक किमी की सड़क में 4 लाख 74 हजार 9 सौ की प्राक्कलित राशि है. लेकिन सूचना बोर्ड लगा कर छोड़ दिया गया है.
बोर्ड पर कुछ भी अंकित नहीं है. वहीं धोबना सड़क योजना संख्या 19/14-15 में भी एक किमी की सड़क में 4 लाख 74 हजार 9 सौ प्राक्कलित राशि है. इस सड़क पर भी रोलर नहीं चलाया गया है. जबकि दोनों योजना में राशि की निकासी हो गयी है. सिर्फ 42 हजार 5 सौ रुपये दोनों योजना में बची है.
क्या कहती हैं जिप सदस्य
जिप सदस्य सुभद्रा बाउरी ने कहा कि प्रखंड में जितनी भी मिट्टी मोरम की सड़कें बनी है. किसी में भी रोलर नहीं चलाया गया है. कार्य किये दो माह भी हुए कि सड़क की स्थिति जजर्र हो गयी है. श्रीमती बाउरी ने कहा कि इस योजना में पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं. कहा कि जिला की बैठक में वे आवाज उठायेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola