जनसमस्याओं को लेकर माकपा करेगी आंदोलन

Published at :31 May 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
जनसमस्याओं को लेकर माकपा करेगी आंदोलन

महगामा : ऊर्जानगर के एमपीआइ क्लब में शनिवार को माकपा की बैठक हुई. इसमें जुटे नेताओं ने स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया और आंदोलन की रणनीति बनायी. माकपा के राज्य कमेटी सदस्य मो इकबाल ने कहा कि अगले तीन साल में पार्टी किस रास्ते पर चलेगी, इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को […]

विज्ञापन

महगामा : ऊर्जानगर के एमपीआइ क्लब में शनिवार को माकपा की बैठक हुई. इसमें जुटे नेताओं ने स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया और आंदोलन की रणनीति बनायी. माकपा के राज्य कमेटी सदस्य मो इकबाल ने कहा कि अगले तीन साल में पार्टी किस रास्ते पर चलेगी, इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गयी.

जिलास्तर पर पार्टी व संगठन को मजबूत किया जायेगा. स्थानीय समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जायेगा. श्री इकबाल ने बताया कि 29 जून को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा. इस अवसर पर माकपा नेता अशोक साह, भोला साह, दशरथ मंडल, रघुवीर मंडल, राधेश्याम चौधरी, मो शमीम, अब्दुल सतार, हफिजा खातून, अगस्त पंडित, विजय यादव, मो सलाम,मो इब्राहिम, मांगन पासवान आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola