शांति देवी बनीं वार्ड चार की पार्षद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2015 9:42 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : मिहिजाम नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार की वार्ड पार्षद शांति देवी बनीं. शांति देवी को कुल 486 मत मिले. वहीं कुमारी पूनम महतो को 219 मत ही मिल पाया. जीत के बाद उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया. समर्थकों ने उन्हें माला पहना कर सम्मानित किया और नारे लगाये. सुबह सात […]
विज्ञापन
जामताड़ा : मिहिजाम नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार की वार्ड पार्षद शांति देवी बनीं. शांति देवी को कुल 486 मत मिले. वहीं कुमारी पूनम महतो को 219 मत ही मिल पाया. जीत के बाद उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया. समर्थकों ने उन्हें माला पहना कर सम्मानित किया और नारे लगाये.
सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतगणना करीब आठ बजे समाप्त हो गया. सुबह से ही मतगणना स्थल पर समर्थकों की भीड़ लगी रही. जैसे-जैसे रिजल्ट क्लियर होता गया जीतने वाले प्रत्याशी के समर्थकों के चेहरे खिलने लगे. वहीं रिजल्ट की घोषणा के बाद शांति देवी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. वहीं सीओ हेमा प्रसाद ने नये वार्ड पार्षद को प्रमाण पत्र दिया. साथ ही बधाई देते हुए कहा कि वो अपने क्षेत्र के विकास के लिये कार्य करें.
ये थे उपस्थित : मतगणना हॉल में उपायुक्त सुरेंद्र कुमार, प्रवेक्षक कमल जॉन लाकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा, चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी प्रवीण चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
मैदान में थे पांच प्रत्याशी
मिहिजाम वार्ड चार में कुल पांच महिलाएं चुनाव मैदान में थीं. जिसमें शांति देवी को 486, कुमारी पूनम महतो को 219, कल्पना मंडल को 138, दिवाली देवी को 20 एवं सावित्री देवी को मात्र 32 मत ही मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




