पिता ने पुत्री पर लगाया रंगदारी मांगने का आरोप

Published at :27 May 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
पिता ने पुत्री पर लगाया रंगदारी मांगने का आरोप

जामताड़ा कोर्ट . पिता ने पुत्री पर अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट करने व चल-अचल संपत्ति हड़पने की नीयत से पिस्तौल के बल पर सफेद कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाते हुए एसडीजेएम न्यायालय में बुधवार को परिवाद पत्र दायर कर गुहार लगायी है. मिहिजाम बाजार क्षेत्र के निवासी कैलाही रोड निवासी […]

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट . पिता ने पुत्री पर अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट करने व चल-अचल संपत्ति हड़पने की नीयत से पिस्तौल के बल पर सफेद कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाते हुए एसडीजेएम न्यायालय में बुधवार को परिवाद पत्र दायर कर गुहार लगायी है. मिहिजाम बाजार क्षेत्र के निवासी कैलाही रोड निवासी रामजी साव ने अपनी पुत्री पूनम कुमारी के विरुद्ध परिवाद दायर कर न्याय की गुहार लगायी है. श्री साव चित्तरंजन रेल कारखाना से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं.

24 मई के दिन दस बजे बीते घटना का जिक्र करते हुए न्यायालय में बात कही. श्री साव ने कहा कि बुढ़ापे का सहारा बाल-बच्चा होता है. लेकिन मेरे अपने ही मेरे चल-अचल एवं जमा रुपये को बल पूर्वक हड़पने के लिये आपराधिक षड्यंत्र रच लिया है और रंगदारी की भी मांग की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola