ओके :::: मां चंचला कमेटी की बैठक

Published at :27 May 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :::: मां चंचला कमेटी की बैठक

श्रमदान से करेंगे मंदिर परिसर की सफाई कोर्ट प्रतिनिधि, जामताड़ा मां चंचला मंदिर कमेटी की बैठक बुधवार को मंदिर प्रांगण में मदन लाल बजाज की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान युवा अध्यक्ष राजा नित्यगोपाल सिंह को सदस्य महेंद्र चौधरी ने सम्मानित किया गया. श्री सिंह ने कहा कि मंदिर के विकास और भक्तों […]

विज्ञापन

श्रमदान से करेंगे मंदिर परिसर की सफाई कोर्ट प्रतिनिधि, जामताड़ा मां चंचला मंदिर कमेटी की बैठक बुधवार को मंदिर प्रांगण में मदन लाल बजाज की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान युवा अध्यक्ष राजा नित्यगोपाल सिंह को सदस्य महेंद्र चौधरी ने सम्मानित किया गया. श्री सिंह ने कहा कि मंदिर के विकास और भक्तों की सुविधा के लिये तन-मन-धन लगा कर काम करूंगा. कमेटी के सदस्यों के सहयोग से विकास की ओर अग्रसर है. कोषाध्यक्ष विक्रम बजाज ने बैठक में मां अन्नापूर्णा पूजा में बीते महीनों हुए खर्च के आय-व्यय का ब्योरा पेश किया. मंदिर के पुजारी ध्रुव मिश्र, गिरधारी मिश्रा के अलावा कमेटी के सदस्य मदन लाल बजाज, सचिव प्रयाग राज अग्रवाल, महेंद्र चौधरी, सुरेश प्रसाद सिंह, जीतेंद्र नाथ दत्ता, शैलेंद्र कुमार ने अपने-अपने विचार दिये. साथ ही श्रमदान कर रविवार को मंदिर प्रांगण की सफाई करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर हराधन भुंई, दिनेश चौधरी आदि थे…………….फोटो : 27 जाम 13 बैठक में शामिल सदस्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola