ओके... सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने गिनाये उपलब्धियां

फोटो : 26 जाम 07,08नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा स्थानीय किसान भवन में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जन कल्याण दिवस मनाया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद पीएन सिंह उपस्थित थे. श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने महंगाई नियंत्रण किया. किसानों के लिये योजनाएं चलायी जायेगी. प्रधानमंत्री सिंचाई […]
फोटो : 26 जाम 07,08नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा स्थानीय किसान भवन में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जन कल्याण दिवस मनाया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद पीएन सिंह उपस्थित थे. श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने महंगाई नियंत्रण किया. किसानों के लिये योजनाएं चलायी जायेगी. प्रधानमंत्री सिंचाई योजना शीघ्र चालू होगा. 2016 में भारत विकास के दृष्टिकोण से पूरे विश्व में नंबर वन देश होगा. श्री सिंह ने कहा कि 2022 तक हर नागरिक को घर, शौचालय, पानी की सुविधा मिलेगी. 27 व 28 मई को प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम किया जायेगा. वहीं नाला के पूर्व विधायक सत्यानंद झा ने कहा: भाजपा आगे की सोच रख कर कार्य कर रही है. देश को मजबूती मिलेगी. भाजपा सदस्यता प्रभारी प्रो मुरारी भूषण सिंह ने विचार रखा. मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, प्रो मुरारी भूषण सिंह, मोहन शर्मा, तरुण गुप्ता,महावीर स रावगी, नित्योगोपाल सिंह, बाल मुकुंद रविदास, मनीष दुबे, सोमनाथ सिंह, अनूप यादव, सुबल सिंह, कृष्णा महतो, भोला सिंह, हेमंत मंडल, परिमल घोष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




