ओके :: साइबर क्राइम का मामला

Published at :25 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :: साइबर क्राइम का मामला

एटीएम पीन मांग कर उठाये 28 हजार रुपयेमिहिजाम . मिहिजाम में साइबर क्राइम का एक और मामला सामने आया है. शहर के रामू खटाल निवासी हरेंद्र मिश्र के बैंक खाता से अपराधियों ने 28 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस मामले में मिहिजाम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. श्री मिश्र ने बताया […]

विज्ञापन

एटीएम पीन मांग कर उठाये 28 हजार रुपयेमिहिजाम . मिहिजाम में साइबर क्राइम का एक और मामला सामने आया है. शहर के रामू खटाल निवासी हरेंद्र मिश्र के बैंक खाता से अपराधियों ने 28 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस मामले में मिहिजाम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. श्री मिश्र ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया. उसने अपने आप को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया और कहा कि बैंक खाते की जानकारी मांगी. साथ ही कहा कि आपके खाते में त्रुटि आ गई है जिसे ठीक करना होगा और एटीम के पीन व पासवर्ड को मांगा. इसके बाद हरेंद्र अपने खाते की जांच के लिए स्टेट बैंक कार्यालय गया, तो पता चला की उसके खाते से 28000 की निकासी कर ली गयी. इस घटना से परेशान हरेंद्र ने स्थानीय थाने में शिकायत की है. इधर, पुलिस का कहना है कि मामला साइबर अपराध से जुड़ा है. इसकी पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola