स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर 42 करोड़ मंजूर, जामताड़ा को 4.5 करोड़ की बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर 42 करोड़ मंजूर, जामताड़ा को 4.5 करोड़ की बड़ी राहत

मरीजों की इस पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और एक आपातकालीन उच्चस्तरीय बैठक बुलायी.

विज्ञापन

जामताड़ा. झारखंड सरकार ने राज्य के गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए एक ऐतिहासिक और मानवीय फैसला लेते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि पिछले कई दिनों से उन्हें दिन-रात मरीजों और उनके परिजनों के दर्द भरे फोन आ रहे थे. लोग बता रहे थे कि वे बाहर राज्यों में इलाज तो करा रहे हैं, लेकिन पैसों के अभाव में उनका इलाज बीच में ही रुक जा रहा है. कई परिवार टूटने की कगार पर थे, हालात बेहद गंभीर थे. मरीजों की इस पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और एक आपातकालीन उच्चस्तरीय बैठक बुलायी. बैठक के बाद बड़ा और साहसिक निर्णय लेते हुए गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 42 करोड़ रुपये का आवंटन स्वीकृत किया गया, ताकि किसी भी मरीज का इलाज पैसों की वजह से न रुके. इसके साथ ही जामताड़ा जिले को 4.5 करोड़ रुपये की विशेष राशि प्रदान की गयी, जिससे स्थानीय मरीजों को सीधा लाभ मिल सके. मंत्री ने कहा मैं खुद डॉक्टर हूं. मरीज की पीड़ा, उसका दर्द और परिजनों की बेबसी को भली-भांति समझता हूं. पैसों के अभाव में अगर किसी की जान जाती है, तो यह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग एक संवेदनशील विभाग है और ऐसी परिस्थितियों में तुरंत समाधान निकालना उसकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है. यह सुनिश्चित किया जाए कि हर जरूरतमंद मरीज को समय पर, बेहतर और सम्मानजनक इलाज मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Binay Kumar

लेखक के बारे में

By Binay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola