पदाधिकारी सरकार के अंग

Published at :21 Apr 2015 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
पदाधिकारी सरकार के अंग

मंत्री लोइस ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कहा जामताड़ा : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक की. इसके उपरांत उन्होंने समाज कल्याण द्वारा आयोजित एसजीएसवाइ सभागार में पारिवारिक लाभ एवं वन अधिकार नियम के तहत पट्टा वितरण कार्यक्रम में भी उपस्थित हुई. […]

विज्ञापन
मंत्री लोइस ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कहा
जामताड़ा : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक की. इसके उपरांत उन्होंने समाज कल्याण द्वारा आयोजित एसजीएसवाइ सभागार में पारिवारिक लाभ एवं वन अधिकार नियम के तहत पट्टा वितरण कार्यक्रम में भी उपस्थित हुई. मौके पर जिप अध्यक्ष सुकुमुनी हेंब्रम, उपायुक्त सुरेंद्र कुमार, एसपी कुसुम पुनिया, उपविकास आयुक्त मिथिलेश कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
समीक्षा बैठक में डॉ लोइस ने पदाधिकारियों से कहा कि पदाधिकारी सरकार के अंग हैं. जिसके द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाता है. इस कारण सभी पदाधिकारी अपना काम पूरी ईमानदारी से करें. अगर कोई पदाधिकारी अपना काम पूरी ईमानदारी से नहीं करता है तो उन पर सक्त कार्रवाई होगी. पदाधिकारी अपना काम सेवा भाव से करें.
साथ ही किसी और से प्रेरणा लेने की जरूरत नहीं है. खुद अपने आप से प्रेरणा लें और जिले की बेहतरी के लिए कार्य करें. वहीं उन्होंने बताया की सरकार द्वारा रोड मैप तैयार किया जा रहा है. जिसकी रिपोर्ट पदाधिकारी तीन महीने में देने का काम करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो वो उपायुक्त या हम से सीधा संपर्क करें.
स्कूलों के सभी चापानल करायें दुरुस्त
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी स्कूलों में चापानल को दुरुस्त किया जाये.साथ ही जिले के लोगों को पानी के लिये किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका भी निर्देश दिया गया. वहीं मौके पर जिले की बिजली व्यवस्था से भी अवगत हुईं और कहा कि जिले में बिजली की व्यवस्था में सुधार लाने को हर संभव प्रयास पदाधिकारी करें.
लाभुकों को मिली सामग्री
समीक्षा बैठक के उपरांत उन्होंने एसजीएसवाइ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने वनाधिकार अधिनियम के तहत कुल 14 लाभुकों के बीच पट्टा का वितरण किया. वहीं पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक का भी वितरण किया गया. मौके पर लाभुकों में पोषाक वितरण, विकलांगों में ध्वनि यंत्र, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं ट्रायसाइकिल का भी वितरण किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola