ओके :: कन्या बचाओ जागरूकता अभियान

Published at :13 Apr 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :: कन्या बचाओ जागरूकता अभियान

फोटो: 13 जाम 16 उदघाटन करते बीडीओ प्रतिनिधि, नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कन्या बचाओ जागरूकता अभियान के क्रियान्वयन के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. है. इसका उदघाटन बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने किया. इसमें गर्भाधान पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीकी लिंग चयन […]

विज्ञापन

फोटो: 13 जाम 16 उदघाटन करते बीडीओ प्रतिनिधि, नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कन्या बचाओ जागरूकता अभियान के क्रियान्वयन के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. है. इसका उदघाटन बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने किया. इसमें गर्भाधान पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीकी लिंग चयन निषेध अधिनियम में भ्रूण हत्या की रोकथाम की जानकारी दी गयी.चिकित्सा प्रभारी डॉ दीपक कुमार ने बताया कि प्रसव पूर्व भ्रूण की लिंग की जांच असंवैधानिक है. भू्रण हत्या एक मर्डर है. इस प्रकार की जघन्य अपराध से समाज को उबरना होगा. उन्होंने संस्थागत ढांचा, लिंगानुपात, सेक्स रोग आदि के बारे में जानकारी दी. बीडीओ श्री जायसवाल ने कहा कि झारखंड में पुरुष की अपेक्षा महिलाओं की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है. इस कारण सामाजिक विषमता, बलात्कार, हत्या, वेश्यावृति आदि घटनाएं बढ़ रही है. उन्होंने जागरूक होकर समाज में क्रांति स्वरूप परिवर्तन लाने के लिये मानसिकता परिवर्तन लाना है. कहा कि बेटी घर की लक्ष्मी होती है. बेटी ही मां, बहन, पत्नी की रूप होती है. हमें भारतीय संस्कृति को भी नहीं भूलना चाहिये. उन्होंने दहेज प्रथा के उन्मूलन से भी भ्रूण हत्या पर रोक लगाने की बात कही. इसके लिये हम सबको एक साथ प्रयास करना होगा. इस अवसर पर बीपीएम जितेंद्र पप्पू, स्वाप्रशि निरंजन दास, डॉ पंकज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, गयासुद्दीन अंजाम, सूरज वर्मा, मुखिया अंबिका हेंेब्रम, दिलीप सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola