ओके ::: हाल बागडेहरी प्राथमिक विद्यालय का

Published at :12 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :::  हाल बागडेहरी प्राथमिक विद्यालय का

फोटो : 12 जाम 07 प्रतिनिधि, कुंडहितसरकार एवं जिला प्रशासन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात तो करती है, लेकिन विद्यालयों में न तो संसाधन और न ही शिक्षक. यह हाल कुंडहित प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव बागडेहरी प्राथमिक विद्यालय है. यहां 80 बच्चों का भविष्य मात्र एक ही शिक्षक पर निर्भर है.बता दें कि विद्यालय में एक […]

विज्ञापन

फोटो : 12 जाम 07 प्रतिनिधि, कुंडहितसरकार एवं जिला प्रशासन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात तो करती है, लेकिन विद्यालयों में न तो संसाधन और न ही शिक्षक. यह हाल कुंडहित प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव बागडेहरी प्राथमिक विद्यालय है. यहां 80 बच्चों का भविष्य मात्र एक ही शिक्षक पर निर्भर है.बता दें कि विद्यालय में एक ही शिक्षक समीर बंदोपाध्याय वर्ष 2009 से कार्यरत है. यहां वर्ग एक से पांच तक के 80 बच्चे नामांकित हैं. एक शिक्षक होने के कारण सभी वर्ग के बच्चों को एक ही कमरे में बैठा कर पठन-पाठन का कार्य किया जा रहा है. स्कूल में बैठने के लिये न तो बैंच और न ही डेस्क है. बच्चे फर्श पर बैठ कर पढ़ाई करते हैं. एक शिक्षक होने से वे पढ़ाई के साथ एमडीएम रिपोर्ट, भवन रिपोर्ट, कार्यालय संबंधी रिपोर्ट, मासिक बैठक आदि में व्यस्त रहते हैं. ऐसे में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे मिलेगा.क्या कहते हैं सचिव : विद्यालय सचिव समीर बंदोपाध्याय ने कहा कि कई बार पदाधिकारियों को शिक्षक संबंधी समस्या बताया गया, लेकिन अभी तक शिक्षक नहीं भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola