चड़क पूजनोत्सव पर मंदिरों में जुटने लगे श्रद्धालु

Published at :12 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
चड़क पूजनोत्सव पर मंदिरों में जुटने लगे श्रद्धालु

फोटो : 12 जाम 10,11 प्रतिनिधि, नाला प्रखंड क्षेत्र में चड़क पूजनोत्सव को लेकर बाबा देवलेश्वर धाम, नाला नीचेपाड़ा स्थित प्राचीन मंदिर कदमेश्वर धाम, कालींजर धाम सहित अन्य शिवालयों में गजनोत्सव प्रारंभ हो गया है. सभी शिवालयों में खासकर देवलेश्वर धाम, कदमेश्वर धाम तथा गेडिया स्थित कालींजर धाम में भक्तों का आवागमन व नियम निष्ठा […]

विज्ञापन

फोटो : 12 जाम 10,11 प्रतिनिधि, नाला प्रखंड क्षेत्र में चड़क पूजनोत्सव को लेकर बाबा देवलेश्वर धाम, नाला नीचेपाड़ा स्थित प्राचीन मंदिर कदमेश्वर धाम, कालींजर धाम सहित अन्य शिवालयों में गजनोत्सव प्रारंभ हो गया है. सभी शिवालयों में खासकर देवलेश्वर धाम, कदमेश्वर धाम तथा गेडिया स्थित कालींजर धाम में भक्तों का आवागमन व नियम निष्ठा का पालन प्रारंभ हो गया है. बानेश्वर महादेव को भक्त तथा पुजारी द्वारा चना और गुड प्रसाद चढ़ाया गया तथा प्रसाद के रूप में भी वितरण किया गया. सप्ताह भर नियम व्रत पालन करने वाले भक्तों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं. शाम को शिव भक्त जलाशय से कलश लाते हैं, कीचड़ लाते हैं, कांटो के बिछावन पर लेटते हैं, अंगारों पर नंगे पांव चलते हैं, नुकीले लोहे से नाक, कान आदि अपना अंग छेदन भी करते हैं. इस अदभुत कारनामे को देखने के लिये सैकड़ों व्रतियों द्वारा दीया जला कर बाबा की उपासना की जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola