34 स्ट्रीट फूड वेंडरों ने लाइसेंस के लिए दिये आवेदन

Updated:
विज्ञापन
34 स्ट्रीट फूड वेंडरों ने लाइसेंस के लिए दिये आवेदन

जामताड़ा. खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्ट्रीट फूड वेंडरों के साथ बैठक की. बैठक में 38 स्ट्रीट फूड वेंडर्स शामिल हुए.

विज्ञापन

जामताड़ा. खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्ट्रीट फूड वेंडर्स के साथ बैठक की. बैठक में 38 स्ट्रीट फूड वेंडर्स शामिल हुए. सीएस डॉ शिव प्रसाद मिश्रा एवं डीएफएसओ अपूर्वा मिंज ने स्ट्रीट फूड वेंडर्स को साफ-सफाई रखने, हैंड गलब्स, कैप आदि का उपयोग करने व खाद्य मानक अधिनियम की आवश्यक जानकारी दी. सभी को लाइसेंस बनाने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान कुल 34 स्ट्रीट फूड वेंडरों ने लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन के साथ आवश्यक कागजात जमा किये, जिसकी जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. सीएस ने जिले के सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स, फल विक्रेता, सब्जी विक्रेता से अपील की कि सभी अविलंब फूड लाइसेंस बना लें. मौके पर नवल राउत, झगरू राउत, सीटू कुमार राउत, सागर रवानी, कैलाश सिंह, भुवन रवानी, पांडे राउत, राजन मंडल, बसंत मंडल, बिट्टु राउत, संतोष कुमार राउत आदि थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola