तीन अपहरणकर्त्ता पकड़े गये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

मिहिजाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी मिहिजाम : साजिश रच कर चिरेका कर्मी का अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों को हासीपहाड़ी से ही पुलिस ने पकड़ा है. अपहरण में इस्तमाल किया गया एंबेसेडर कार भी पुलिस ने जब्त किया है. घटना के […]
विज्ञापन
मिहिजाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी
मिहिजाम : साजिश रच कर चिरेका कर्मी का अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों को हासीपहाड़ी से ही पुलिस ने पकड़ा है. अपहरण में इस्तमाल किया गया एंबेसेडर कार भी पुलिस ने जब्त किया है. घटना के बाद पुलिस लगातार तीनों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी.
सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि तीनों चन्दन कुमार ओझा, अजय सिंह, तथा छठुराम गौर हासी पहाड़ी में ही छिपे हुए हैं. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को धर दबोचा. तीनों ने अपने बयान में कबूला है कि मुख्य षड्यंत्रकारी बमभोला तिवारी है. पकड़ाया गया छठुराम गौर रेलवे सुरक्षा बल का जवान है जिसे सेवा से बरखास्त कर दिया गया है. वही मुक्त हुए सेवानिवृत्त चिरेका कर्मी सुरेश रजक ने पुलिस को बताया कि उनके सिर पर वार करने वाला कोई और नहीं छठुराम ही था. पुलिस ने मारने में प्रयोग किया गया डंडा भी जब्त किया है.
बता दें कि विगत गुरुवार रात वार्ड संख्या 11 के वार्ड पार्षद उशा तिवारी के पुत्र बमभोला तिवारी ने अपहरण की साजिश रच कर चितरंजन कारखाना से सेवा निवृत हुए चिरेका कर्मी को अपहरण कर उससे फिरौती की रकम मांगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










