डेढ़ वर्ष से निविदा का निष्पादन का कार्य ठप

Published at :19 Feb 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ वर्ष से निविदा का निष्पादन का कार्य ठप

प्रतिनिधि, मिहिजामनगर पंचायत में करीब डेढ़ वर्ष से निविदा का निष्पादन का कार्य ठप है. इसके निवारण के लिए पार्षदों ने उपायुक्त जामताड़ा को पत्र लिख कर गुहार लगायी है. वार्ड पार्षद प्रकाश रजक, विजय मिस्त्री, शुभाशीष चंद्र ओम प्रकाश साह आदि ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि निविदा निष्पादन नहीं होने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजामनगर पंचायत में करीब डेढ़ वर्ष से निविदा का निष्पादन का कार्य ठप है. इसके निवारण के लिए पार्षदों ने उपायुक्त जामताड़ा को पत्र लिख कर गुहार लगायी है. वार्ड पार्षद प्रकाश रजक, विजय मिस्त्री, शुभाशीष चंद्र ओम प्रकाश साह आदि ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि निविदा निष्पादन नहीं होने से क्षेत्र में कई विकास मूलक कार्य नहीं हो रहे हैंै. जिसमें विशेष कर चापाकल मरम्मत कार्य शामिल है. स्कूल से लेकर कई मुहल्लों में चापाकल मरम्मत के अभाव में बेकार पड़ा है. इससे स्कूली बच्चों को भी दूर दराज जाकर पानी पीना पड़ रहा है. पत्र में उल्लेख किया गया है कि चापाकल मरम्मत के लिए कल पूर्जें, सड़क, नाली, आदि के मद में निविदा निकाली गयी थी. जिस पर एक संवेदक द्वारा आपत्ति जताये जाने के बाद जांच शुरू हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola