रेगिस्तान से पहाड़ तक, हर रास्ते की बादशाह है ये ₹2.17 करोड़ की SUV, जानें इसकी खासियत

Published by :Ankit Anand
Published at :03 May 2026 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
Toyota Land Cruiser 300

Toyota Land Cruiser 300 (Photo: Toyota India)

Toyota Land Cruiser 300 उन चुनिंदा SUVs में शामिल है, जो लग्जरी, दमदार परफॉर्मेंस और बेजोड़ ऑफ-रोडिंग का शानदार पैकेज देती हैं. प्रीमियम फीचर्स, एडवांस सेफ्टी और हर रास्ते पर बेहतरीन पकड़ इसे खास बनाते हैं. आइए इस SUV के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

टोयोटा लैंड क्रूजर 300 एक ऐसी SUV है जिसकी पहचान सड़क पर उतरने से पहले ही बन जाती है. ज्यादातर लोग इसे LC300 के नाम से भी जानते हैं. इसकी कीमत ₹2,17,75,000 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह सिर्फ एक लग्जरी SUV नहीं, बल्कि रुतबा, ताकत और भरोसे का शानदार मेल है. यह उन लोगों के लिए बनाई गई है जो आराम के साथ-साथ हर तरह के रास्तों पर बेफिक्र होकर सफर करना चाहते हैं.

फुल-साइज SUV होने की वजह से LC300 का रोड प्रेजेंस जबरदस्त है. इसका बड़ा साइज, दमदार इंजन और मजबूत बॉडी इसे हर तरह के रास्तों के लिए तैयार बनाते हैं. आइए इस SUV को और डिटेल में जानते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

टोयोटा लैंड क्रूजर 300 में 3.3-लीटर का V6 ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलता है. यह इंजन करीब 304 से 309 हॉर्सपावर और दमदार 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो हर गियर शिफ्ट को बेहद स्मूद बनाता है. वहीं, फुल-टाइम 4WD सिस्टम चारों पहियों तक लगातार पावर पहुंचाता है.

ऑफ-रोड कैपेबिलिटी

लैंड क्रूजर 300 की असल पहचान इसकी ऑफ-रोड कैपेबिलिटी है. यह SUV उन रास्तों के लिए बनी है, जहां आम गाड़ियां जाने से पहले ही हार मान लेती हैं. रेत हो, कीचड़, बर्फ या पथरीले रास्ते, इसका Multi-Terrain Select सिस्टम हर सतह के हिसाब से खुद को ढाल लेता है. वहीं, Crawl Control मुश्किल रास्तों पर गाड़ी को बेहद धीमी और कंट्रोल स्पीड से आगे बढ़ाने में मदद करता है. मजबूत सस्पेंशन और करीब 240 mm का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस इसे गड्ढों, पानी भरे रास्तों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में भी बेफिक्र होकर चलने लायक बनाते हैं.

इंटीरियर 

इसका केबिन लग्जरी और कम्फर्ट का शानदार कॉम्बिनेशन है. इसमें 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जबकि ड्राइवर के लिए 7-इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है.

सीट्स लेदर फिनिश के साथ आती हैं. इनमें हीटिंग और वेंटिलेशन दोनों की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलता है. लंबे सफर को और भी मजेदार बनाने के लिए इसमें कूल बॉक्स भी दिया गया है, जो आपकी ड्रिंक्स को ठंडा रखता है. खासकर गर्मियों में यह फीचर काफी काम आता है.

सेफ्टी 

टोयोटा ने इसमें अपना एडवांस Toyota Safety Sense पैकेज दिया है. इसमें प्री-कोलिजन सिस्टम, लेन ट्रेसिंग असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक हाई बीम जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा, कई एयरबैग्स और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर इसे बेहतरीन सेफ्टी ऑफर करते हैं.

डेली यूज माइलेज

डेली यूज की बात करें, तो अपने बड़े साइज के बावजूद LC 300 चलाने में काफी आसान और प्रैक्टिकल है. इसका नया प्लेटफॉर्म पहले से हल्का है, जिससे हैंडलिंग बेहतर हो जाती है.  शहर की सड़कों पर भी इसे चलाना ज्यादा मुश्किल नहीं लगता. माइलेज लगभग 11 से 15 kmpl के बीच मिलता है, जो इस साइज, पावर और कैपेबिलिटी वाली SUV के लिए बिल्कुल जायज है.

यह भी पढ़ें: धांसू है महिंद्रा की ये थ्री-रो सीटिंग वाली कार; सफारी, अल्काजार जैसी MPV को देती है टक्कर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola