सादे पत्थर का काला कारोबार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2015 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

गोरखधंधा : नारायणपुर के कई इलाकों में हो रहा अवैध रूप से भंडारण जामताड़ा : सफेद पत्थर के काले कारोबार के लिए जामताड़ा जिला मशहूर हो गया है. कुछ दिनों पहले जामताड़ा के जोजोडीह व गोपाल पुर में, अब नारायणपुर में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. लेकिन खनन विभाग के अनुसार वह पूरी तरह […]
विज्ञापन
गोरखधंधा : नारायणपुर के कई इलाकों में हो रहा अवैध रूप से भंडारण
जामताड़ा : सफेद पत्थर के काले कारोबार के लिए जामताड़ा जिला मशहूर हो गया है. कुछ दिनों पहले जामताड़ा के जोजोडीह व गोपाल पुर में, अब नारायणपुर में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. लेकिन खनन विभाग के अनुसार वह पूरी तरह अनजान है. अब तक जितने भी मामले सामने आये हैं उनमें से नारायणपुर में सफेद पत्थर के अवैध कारोबार का फलक सबसे बड़ा है. नारायणपुर प्रखंड में दर्जनों जगह ऐसे हैं जहां इसका अवैध खनन होता है.
ना कोई लीज ना कोई लाइसेंस, बस पत्थर खोदो और लाखों कमाओ. माफिया विभाग व पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर मालामाल हो रहे हैं. हालांकि जामताड़ा के जोजोडीह में पत्थरों के अवैध भंडारण के मामले में खनन विभाग ने माफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. लेकिन विभाग व पुलिस के लिए ऐसे मामले अब सिरदर्द बनते जा रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार ऐसे अवैध धंधों पर अंकुश लगाने के लिए कई बार इसकी जानकारी पुलिस को दी लेकिन इसपर कोई लगाम नहीं लगाया जा सका. ग्रामीण कहते हैं कि अब वे इस मामले में मुंह भी नहीं खोलते. माफियाओं की धमकी से डरे सहमे लोगों ने आवाज उठाना ही बंद कर दिया.
कैसे होता है कारोबार
इस इलाके में भी जोजोडीह की तरह कारोबार होता है. यहां भी जमीन पर जगह जगह पत्थर निकले हुए देखे जा सकते हैं. ग्रामीणों द्वारा महज चंद रुपये देकर जमीन से पत्थर खुदवा कर निकलवाया जाता है. इसे एक जगह जमा किया जाता है और माफियाओं का वाहन इसे लीज के स्थान पर ले जाया जाता है ताकि कोई व्यक्ति इसे गलत न कह सके. साथ ही इसे बड़े वाहनों में लाद कर जामताडा अथवा मिहिजाम तक पहुंचाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










