पति नहीं प्रेमी ने की थी महिला की हत्या

Published at :18 Feb 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
पति नहीं प्रेमी ने की थी महिला की हत्या

कोर्ट प्रतिनिधि, जामताड़ाहत्या की प्रेमी ने और पति को रहना पड़ा जेल में. मामले की असलियत तब सामने आयी जब पुलिस अनुसंधान पूरी हुई. हालांकि जामताड़ा सीजेएम के न्यायालय से पति बिलटु राउत को जमानत मिल गयी. बिलटु को 90 दिनों तक जेल में रहना पड़ा. बता दें कि बिलटु को वर्ष 2014 में दहेज […]

विज्ञापन

कोर्ट प्रतिनिधि, जामताड़ाहत्या की प्रेमी ने और पति को रहना पड़ा जेल में. मामले की असलियत तब सामने आयी जब पुलिस अनुसंधान पूरी हुई. हालांकि जामताड़ा सीजेएम के न्यायालय से पति बिलटु राउत को जमानत मिल गयी. बिलटु को 90 दिनों तक जेल में रहना पड़ा. बता दें कि बिलटु को वर्ष 2014 में दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जब पुलिस मामले की तह तक गयी तो पता चला कि हत्या बिलटु ने नहीं महिला के प्रेमी दीपक राउत ने की है. अनुसंधान में यह भी बात सामने आयी है कि दीपक ने सोनी देवी के साथ दुष्कर्म भी किया था. इसके बाद उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था. पुलिस ने इस मामले में प्रबोध दास, परमानंद दास, प्रदीप मरांडी व दीपक राउत को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां सभी ने अपने आरोप को स्वीकारा है. मृतका का मायका देवघर जिला अंतर्गत सोनारायठाड़ी में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola