नौकरी के नाम पर लाखों ठगने वाले की जमानत खारिज

Published at :18 Feb 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर लाखों ठगने वाले की जमानत खारिज

जामताड़ा कोर्ट . नर्स के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर कई महिलाओं से लाखों रुपया ठगने वाले अभियुक्त संचिता चटर्जी और प्रदीप चटर्जी की जमानत अरजी सुनवाई के बाद प्रधान जिला जज मनोरंजन कवि ने खारिज कर दिया. दोनों आरोपित पति-पत्नी हैं तथा दुर्गापुर पश्चिम बंगाल के निवासी है. दोनों अभियुक्त के विरुद्ध […]

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट . नर्स के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर कई महिलाओं से लाखों रुपया ठगने वाले अभियुक्त संचिता चटर्जी और प्रदीप चटर्जी की जमानत अरजी सुनवाई के बाद प्रधान जिला जज मनोरंजन कवि ने खारिज कर दिया. दोनों आरोपित पति-पत्नी हैं तथा दुर्गापुर पश्चिम बंगाल के निवासी है. दोनों अभियुक्त के विरुद्ध सरिता टुडू कुशबेदिया गांव के निवासी महिला ने धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना जनवरी 2015 की बतायी जाती है. एक अन्य समाचार के अनुसार नारायणपुर थाना कांड संख्या 16/15 के नामजद अभियुक्त्त बोरवा निवासी नियामत अंसारी के जमानत की अरजी सुनवाई के बाद खारिज कर दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola