पहाडि़या को जाति प्रमाण पत्र निर्गत में हो रही परेशानी

Published at :18 Feb 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
पहाडि़या को जाति प्रमाण पत्र निर्गत में हो रही परेशानी

फोटो: 18 जाम 05 बैठक करते आदिम जनजाति के लोग प्रतिनिधि, कुंडहित डाक बंगला मैदान में आदिम जनजाति शिक्षित संघ की बैठक बुटन पुजहर की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें प्रखंड कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय में जाति प्रमाण पत्र निर्गत में कठिनाई होने के संबंध में चर्चा की गयी. संताल परगना क्षेत्र में पहाडि़या जाति […]

विज्ञापन

फोटो: 18 जाम 05 बैठक करते आदिम जनजाति के लोग प्रतिनिधि, कुंडहित डाक बंगला मैदान में आदिम जनजाति शिक्षित संघ की बैठक बुटन पुजहर की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें प्रखंड कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय में जाति प्रमाण पत्र निर्गत में कठिनाई होने के संबंध में चर्चा की गयी. संताल परगना क्षेत्र में पहाडि़या जाति के दो उप जाति हैं. पहला माल पहाडि़या एवं दूसरा संरिया पहाडि़या. गजेटियर संताल परगना 1910 पृष्ठ संख्या 71 पैराग्राफ 83 के पैराग्राफ तृतीय लाइन से स्पष्ट किया गया है. दामिन-ई-कोह के दक्षिण-पश्चिम में निवास करने वाले पहाडि़या जाति को बोल चाल की भाषा से नैया तथा पुजहर कहा गया है. लेकिन माल पहाडि़या अपनी भाषा में बात क ह कर संबोधित करते हैं. सर्वे सेटलमंेट 1932 के खतियान में भारी विसंगती होने के कारण किसी के खतियान में पहाडि़या, माल पहाडि़या, संरिया पहाडि़या, नैया, पुजहर अंकित किया गया है. झारखंड सरकार भी इस विसंगती से अवगत होकर संताल परगना आयुक्त के ज्ञापांक 121 के आलोक में स्पष्ट किया गया है कि पहाडि़या को माल पहाडि़या मानते हुए अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाय. साथ ही इस जाति के लिये बिरसा आवास, आंदोलन राशन कार्ड, बिजली, पानी के अलावा पहाडि़या जाति को शिक्षा के प्रति जागरूक तथा नशा मुक्त करने का आह्वान किया गया. मौके पर मनोज सिंह पहाडि़या, दामोदर गृहि प्रमंडलीय अध्यक्ष कृष्ण पुजहर, जिला सचिव नीरद पुजहर, प्रखंड अध्यक्ष बुद्धीनाथ पुजहर, प्रखंड सचिव निताई पुजहर, लक्ष्मण पुजहर, नेपाल पुजहर, श्यामल पुजहर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola