महीनों से नहीं है बिजली, ग्रामीण परेशान

Published at :09 Feb 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
महीनों से नहीं है बिजली, ग्रामीण परेशान

बिंदापाथर . क्षेत्र के रूपडीह, धधकिया, डुमरिया, रामपुर, शिमला, तुंबाबेल, तीनघरा सहित दर्जनों गांवों में विगत एक महीना से बिजली आपूर्ति बाधित है. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण मंजीत यादव, जिलाजीत यादव, सचिन यादव, विकास यादव, राम मुर्मू, मोहरील हांसदा, अशोक यादव, पंचानंद महतो, राहुल यादव सहित दर्जनों […]

विज्ञापन

बिंदापाथर . क्षेत्र के रूपडीह, धधकिया, डुमरिया, रामपुर, शिमला, तुंबाबेल, तीनघरा सहित दर्जनों गांवों में विगत एक महीना से बिजली आपूर्ति बाधित है. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण मंजीत यादव, जिलाजीत यादव, सचिन यादव, विकास यादव, राम मुर्मू, मोहरील हांसदा, अशोक यादव, पंचानंद महतो, राहुल यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि एक महीना पूर्व बिंदापाथर से धधकिया तक लगभग 22 पोल बिजली की तार चोरों ने काट लिया है. महीनों बीत गये लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की. बच्चों को पठन पाठन में भी काफी कठिनाई हो रही है. बिना बिजली के बिल भी भेज दिया जाता है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से इस संबंध में संज्ञान लेने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola