रोकें अपराध नहीं तो घेरेंगे समाहरणालय

Published at :08 Feb 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
रोकें अपराध नहीं तो घेरेंगे समाहरणालय

कोयला, पत्थर, लकड़ी और पशु तस्करी पर प्रशासन लगाये अविलंब रोकमामले की रिपोर्ट सीएम को भेजादस हजार कार्यकर्ता उतरेंगे सड़क परकहा : जिले में कायम है माफिया राजफोटो : 08 जाम 03 बैठक करते भाजपा के पूर्व विधायकनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा भाजपा के जिला संजोयक सत्यानंद झा उर्फ बाटुल के राजबारी स्थित स्थानीय आवास पर सदस्यता […]

विज्ञापन

कोयला, पत्थर, लकड़ी और पशु तस्करी पर प्रशासन लगाये अविलंब रोकमामले की रिपोर्ट सीएम को भेजादस हजार कार्यकर्ता उतरेंगे सड़क परकहा : जिले में कायम है माफिया राजफोटो : 08 जाम 03 बैठक करते भाजपा के पूर्व विधायकनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा भाजपा के जिला संजोयक सत्यानंद झा उर्फ बाटुल के राजबारी स्थित स्थानीय आवास पर सदस्यता महाअभियान को लेकर बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक सत्यानंद झा ने किया. मौके पर उन्होंने कहां की भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान एक फरवरी से चलाया जा रहा है. अभियान में जिले से दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जिसके लिये इस बैठक का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहां की केंद्र के निर्देश पर हर सप्ताह सदस्यता प्रभारी के साथ बैठक करना है. वहीं उन्होंने जिला में चल रहे कोयला, पत्थर, लकड़ी और पशु तस्करी पर अभिलंब रोक लगाने की बात कहीं. कहां कि अगर जिला प्रशासन इस बात को गंभीरता से नहीं लेता है तो 10 दिनों के अंदर भाजपा के 10 हजार कार्यकर्ता के साथ समाहरणालय का घेराव किया जायेगा. समाहरणालय के एक भी पदाधिकारी को समाहरणालय से नहीं निकलने दिया जायेगा. कहा जिला में पूरी तरह माफिया राज कायम है. माफियाओं को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है. कहा कि मामले की पूरी रिपोर्ट बना कर मुख्यमंत्री को दे दिया गया है. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल, संतन मिश्रा, सुबल सिंह, बालमुकुंद रविदास, कृष्णा महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola