माल गाड़ी का इंजन फेल, रेल परिचालन बाधित

मिहिजाम. आसनसोल-झाझा मेन रेलवे लाइन पर मदनकट्टा रेलवे स्टेशन के निकट डाउन रेलवे लाइन पर एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया. इस रूट पर करीब दो घंटे ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. रेल सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे हुई. इसके बाद आसनसोल, धनबाद, बोकारो, रांची, दुर्गापुर, बर्द्धमान, कोलकाता आदि जगहों को […]
मिहिजाम. आसनसोल-झाझा मेन रेलवे लाइन पर मदनकट्टा रेलवे स्टेशन के निकट डाउन रेलवे लाइन पर एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया. इस रूट पर करीब दो घंटे ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. रेल सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे हुई. इसके बाद आसनसोल, धनबाद, बोकारो, रांची, दुर्गापुर, बर्द्धमान, कोलकाता आदि जगहों को जाने वाले यात्रियों, छात्रों व नौकरी-पेशा लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सुबह करीब आठ बजे सालानपुर से एक दूसरा इंजन भेजे जाने के बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिये रवाना किया गया. इससे डाउन, बाघ एक्सप्रेस, जसीडीह-आसनसोल एमइएमयू पैसेंजर ट्रेन, बैद्यनाथ धाम-हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई गाडि़यां करीब दो घंटे विलंब से चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










