प्रश्नों का जवाब नहीं दे सके बच्चे

Published at :01 Aug 2013 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
प्रश्नों का जवाब नहीं दे सके बच्चे

मुरलीपहाड़ी : नारायणपुर स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय का बुधवार को डीइओ अरविंद कुमार सिंह ने निरीक्षण किया. इस दौरान श्री सिंह ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से जानकारी ली तथा उपस्थिति पंजी आदि की जांच की. इस अवधि में करीब आधा घंटे तक उन्होंने गणित विषय की कक्षा ली तथा पूछे गये सवालों को विद्यार्थियों द्वारा […]

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी : नारायणपुर स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय का बुधवार को डीइओ अरविंद कुमार सिंह ने निरीक्षण किया. इस दौरान श्री सिंह ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से जानकारी ली तथा उपस्थिति पंजी आदि की जांच की.

इस अवधि में करीब आधा घंटे तक उन्होंने गणित विषय की कक्षा ली तथा पूछे गये सवालों को विद्यार्थियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षक प्रधानाध्यापक पर नाराजगी जतायी. छात्रछात्राओं ने कक्षा के दौरान डीइओ से विषयवार शिक्षक पदस्थापन की मांग की.

मौके पर प्रधानाध्यापक मो जियाउद्दीन, नजरू इस्लाम आदि उपस्थित थे. डीइओ ने प्रखंड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का भी निरीक्षण किया तथा वार्डेन से साफसफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola