मतदाता को जागस्कता कार्यक्रम में बोले बीडीओ

प्रतिनिधि, नारायणपुर मतदाता जागरूकता को लेकर उच्च विद्यालय नारायणपुर के प्रशाल भवन में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ राम नारायण सिंह ने किया. उन्होंेने कहा कि मतदान करना हम सबों का मौलिक अधिकार है. इस अधिकार से आप एक अच्छी सरकार बना सकते हैं. इस लिये 20 […]
प्रतिनिधि, नारायणपुर मतदाता जागरूकता को लेकर उच्च विद्यालय नारायणपुर के प्रशाल भवन में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ राम नारायण सिंह ने किया. उन्होंेने कहा कि मतदान करना हम सबों का मौलिक अधिकार है. इस अधिकार से आप एक अच्छी सरकार बना सकते हैं.
इस लिये 20 दिसंबर को मतदान अवश्य करें और आस पास के लोगों को वोट देने के लिये प्ररित करें. पिछले लोकसभा चुनाव में आप लोगों ने काफी सहयोग के साथ मतदान किया था. उसी का परिचय देते हुए एक बार विधानसभा चुनाव में वोट देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायें. कार्यक्रम का संचालन ग्लोबल विजन समाज सेवी संस्था के सचिव अहमद हुसैन ने किया. इसमें मो इद्रिश अंसारी, मो कलीमुद्दीन, मो शब्बीर अंसारी, कुंदन कुमार सिन्हा, चंदन कुमार सिन्हा, सत्य नारायण मंडल, मदन पोद्दार, राजेश तिवारी, जियाउल अंसारी, मुखिया मुन्नी मरांडी, जय कुमार मोहली आदि ने अपने विचार रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










