कांग्रेस व सीपीआइएम सहित छह नामांकन पत्र रद्द

Published at :04 Dec 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस व सीपीआइएम सहित छह नामांकन पत्र रद्द

संवाददाता, जमाताड़ाविधानसभा चुनाव 2014 के पांचवें चरण में मतदान के लिए गुरुवार को हुई स्क्रूटनी में जामताड़ा व नाला विधानसभा से कुल पांच नामांकन पत्रों को रद्द किया गया है. इनमें जामताड़ा से दो और नाला से तीन प्रत्याशी शामिल हैं. स्क्रूटनी के समय दोनों विधानसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशी व […]

विज्ञापन

संवाददाता, जमाताड़ाविधानसभा चुनाव 2014 के पांचवें चरण में मतदान के लिए गुरुवार को हुई स्क्रूटनी में जामताड़ा व नाला विधानसभा से कुल पांच नामांकन पत्रों को रद्द किया गया है. इनमें जामताड़ा से दो और नाला से तीन प्रत्याशी शामिल हैं. स्क्रूटनी के समय दोनों विधानसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशी व निर्वाचन पदाधिकारी अखिलेश प्रसाद सिंह व जावेद अनवर इदरीसी मौजूद थे. इन्होंने नामांकन पत्रों की जांच की. जांच के बाद त्रुटि पाये गये परचों को रद्द कर दिया गया. जामताड़ा विधानसभा से सीपीआइएम प्रत्याशी गोविंद सेन व निर्दलीय प्रत्याशी परेश मरांडी जबकि नाला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लीलावली देवी व झारखंड पिपुल्स पार्टी के बाउल चंद्र मंडल व निर्दलीय प्रत्याशी सिमंत बाउरी का नामांकन रद्द किया गया है. स्क्रूटनी के बाद जामताड़ा विधानसभा से 15 प्रत्याशी और नाला विधानसभा से 19 प्रत्याशी सुरक्षित बचे हैं. छह दिसंबर तक नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है.—————————-फोटो है 4 जाम 04 जामताडा एसडीओ स्क्रूटनी करते, 05 नाला से जिला भू-अर्जन पदाधिकारी स्क्रूटनी करते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola