जमीन हथियाने को लेकर महिला से मारपीट

Published at :04 Dec 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन हथियाने को लेकर महिला से मारपीट

मिहिजाम. केवटजाली स्थित पहाडि़या टोला में एक महिला को उसके रिस्तेदारों ने ही मारपीट कर सिर फोड़ दिया. मामले में घायल महिला ने मिहिजाम थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने बताया कि भारती सेन व उनके पति मनोज दत्ता ने थाना में अपनी चाची कल्पना सेन, चाचा नारायण सेन एवं चचेरे भाई बबलू […]

विज्ञापन

मिहिजाम. केवटजाली स्थित पहाडि़या टोला में एक महिला को उसके रिस्तेदारों ने ही मारपीट कर सिर फोड़ दिया. मामले में घायल महिला ने मिहिजाम थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने बताया कि भारती सेन व उनके पति मनोज दत्ता ने थाना में अपनी चाची कल्पना सेन, चाचा नारायण सेन एवं चचेरे भाई बबलू सेन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. मामले में भारती सेन ने बताया कि मैं अपने मायका में रहती हूं. मेरा कोई भाई नहीं होने के कारण मैं मायका में अपने पति के साथ रहती हूं. चाचा और चाची हमारे पिता की जमीन एवं घर को हथियाने के लिये हमें घर से भगाने को लेकर मारपीट की है. मंगलवार को बीना मतलब ही मुझे गाली-गलौज कर मेरे साथ मारपीट करने लगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola