ओके... मतदाताओं को जागरूक करेंगे जविप्र दुकानदार

फतेहपुर . प्रखंड सभागार में बीडीओ श्रीमान मरांडी ने प्रखंड के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक की. बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत सभी जविप्र दुकानदारों को बैनर एवं पोस्टर दिया. साथ ही बैठक में सभी जविप्र दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि जितने भी लोग संपर्क में है सभी को […]
फतेहपुर . प्रखंड सभागार में बीडीओ श्रीमान मरांडी ने प्रखंड के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक की. बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत सभी जविप्र दुकानदारों को बैनर एवं पोस्टर दिया. साथ ही बैठक में सभी जविप्र दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि जितने भी लोग संपर्क में है सभी को मतदान करने के लिए जागरूक करें. साथ ही कहा कि हटिया आदि जगहों में केरोसिन वितरण के समय भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें. 23 नवंबर को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ में मौजूद रहेंगे. जिनका भी मतदाता सूची से नाम छूटा है वे फ ॉर्म छह भरकर आवेदन कर सकते हैं. साथ ही बैठक में सभी जविप्र दुकानदारों को मतदाता जागरूकता अभियान के लिए कई निर्देश दिया गया. स्वीप के नोडल पदाधिकारी चंद्रशेखर यादव, एमओ सहित प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










