भाजपा महिला मोरचा करेगी चुनाव प्रचार

जामताड़ा . दुमका रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा महिला मोरचा की एक बैठक हुई. अध्यक्षता कर रहीं मोरचा की जिला अध्यक्ष बबीता झा ने भाजपा प्रत्याशी विरेंद्र मंडल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की घोषणा की. कहा कि कार्यकर्ता जोर शोर से क्षेत्र में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित […]
जामताड़ा . दुमका रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा महिला मोरचा की एक बैठक हुई. अध्यक्षता कर रहीं मोरचा की जिला अध्यक्ष बबीता झा ने भाजपा प्रत्याशी विरेंद्र मंडल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की घोषणा की. कहा कि कार्यकर्ता जोर शोर से क्षेत्र में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें. बैठक में मुख्य रूप से संताल परगना प्रभारी बीडी शर्मा, डॉ धन सिंह रावत, जामताड़ा जिला चुनाव प्रभारी दान सिंह रावत उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोरचा के जिला अध्यक्ष बबीता झा ने किया. बैठक में प्रभारी द्वारा महिला मोरचा के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मौके पर नीना शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










