ओके... मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

Published at :14 Nov 2014 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

फोटो : 14 जाम 26 बैठक में डीसी व अन्य पदाधिकारीप्रतिनिधि, जामताड़ा समाहरणालय में उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि स्वीप के तहत जितने भी कार्यक्रम तय है उसे पूरा कर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा […]

विज्ञापन

फोटो : 14 जाम 26 बैठक में डीसी व अन्य पदाधिकारीप्रतिनिधि, जामताड़ा समाहरणालय में उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि स्वीप के तहत जितने भी कार्यक्रम तय है उसे पूरा कर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत से पांच प्रतिशत बढ़े इसके लिए गांव में प्रभात फेरी, स्कूलों में चित्राकंन प्रतियोगिता, क्विज सहित नुक्कड़ नाटक आयोजित करें. उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर डीडीसी बाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसी प्रेम कांत झा, जिला कल्याण पदाधिकारी अर्चना मेहता, डीईओ अरबिंद कुमार सिंह, डीटीओ विजय कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ बीके साह, समाज कल्याण पदाधिकारी प्रतिमा कुजूर, जिला भ- अर्जन पदाधिकारी जावेद अनवर इदरीशी, रेडक्रॉस सचिव राजेंद्र शर्मा सहित सभी प्रखंड के बीडीओ एवं कई पदाधिकारी मौजूद थे.फोटो : 14 जाम 25 प्रशिक्षण में मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट जामताड़ा . एसजीएसवाई सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर ऐसी प्रेम कांत झा ने कहा कि मतदान आरंभ होने के निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व आयोग के निदेशानुसार मॉक पोल आरंभ किया जायेगा एवं प्रक्रिया संपन्न होने के बाद इवीएम को सील बंद कर दिया जाय. सांख्यिकी पदाधिकारी गुफरान अहमद ने कहा कि मतदान दल में कुल चार सदस्य होंगे. जिसमें पीठासीन पदाधिकारी, पी वन, पी टू व पी थ्री शामिल है. पी वन मतदाता की पहचान और सत्यापन करेगा. पी टू मतदाता रजिस्टर का प्रभारी होगा, पी थ्री कंट्रोल लिमिट का प्रभारी होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola