ओके... कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानांे ने की बैठक

Published at :14 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानांे ने की बैठक

मिहिजाम . श्रीश्री 108 गरयुबाबा अखाड़ा समिति आंबेडकर नगर में 16 नवंबर से दो माह व्यापी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करेगी. प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को पुराने चेकपोस्ट शिवमंदिर के निकट तारकेश्वर पंडित के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पवन यादव ने की. कुश्ती प्रतियोगिता के संचालन के लिये समिति […]

विज्ञापन

मिहिजाम . श्रीश्री 108 गरयुबाबा अखाड़ा समिति आंबेडकर नगर में 16 नवंबर से दो माह व्यापी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करेगी. प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को पुराने चेकपोस्ट शिवमंदिर के निकट तारकेश्वर पंडित के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पवन यादव ने की. कुश्ती प्रतियोगिता के संचालन के लिये समिति के गठन विषय पर चर्चा की गयी. बताया गया कि 16 नवंबर से प्रतियोगिता शुरू होगी जो हर रविवार चलेगी. दो माह के बाद फाइनल मुकाबला होगा. प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड के अलावा स्थानीय चित्तरंजन और मिहिजाम के पहलवान हिस्सा लेंगे. मौके पर पिंकु यादव, मोहन यादव, पोयु यादव, रसुल अंसारी, श्यामसुंदर यादव, लक्ष्मण, मनोज यादव, मुनरिका यादव, विश्वनाथ यादव, बीर यादव, संजय सिंह, उमा यादव, मनोज शर्मा, चंदन सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola