जामताड़ा: कांग्रेस के पास सीट बरकरार रखने की, तो BJP के पास सीट जीतने की चुनौती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2019 7:31 AM
अजीत कुमार कुल वोटर 269375 पुरुष वोटर 140964 महिला वोटर 128411 जामताड़ा : कभी ईश्वरचंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि रही जामताड़ा की वर्तमान में साइबर क्राइम के गढ़ के रूप में पहचान है. जामताड़ा की राजनीति में भी लगातार बदलाव आते रहे हैं. 2005 से अब तक हर बार परिवर्तन देखा गया है. वैसे इस सीट […]
अजीत कुमार
कुल वोटर
269375
पुरुष वोटर
140964
महिला वोटर
128411
जामताड़ा : कभी ईश्वरचंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि रही जामताड़ा की वर्तमान में साइबर क्राइम के गढ़ के रूप में पहचान है. जामताड़ा की राजनीति में भी लगातार बदलाव आते रहे हैं. 2005 से अब तक हर बार परिवर्तन देखा गया है. वैसे इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा लंबे समय तक बरकरार रहा था. इसे कांग्रेस का गढ़ भी माना जाता था. जामताड़ा में पहली बार 1952 में सोशलिस्ट पार्टी से कृष्णदेव दास विधायक बने.
1957 में यह सीट कम्युनिस्ट पार्टी के शत्रुघ्न बेसरा जीती. 1962 में कांग्रेस प्रत्याशी काली प्रसाद सिंह जीत दर्ज की, जबकि 1967 में वे संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से विजयी हुए. 1972 दुर्गा प्रसाद सिंह कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से निर्वाचित हुए. वर्ष 1977 में जब पूरे देश में कांग्रेस का सफाया हो रहा था, उस समय दुर्गा प्रसाद सिंह ने इस सीट पर जीत बरकरार रखी.
वर्ष 1980 में कांग्रेस में विभाजन के बाद इस सीट पर फुरकान अंसारी चुनाव लड़े. कम्युनिस्ट पार्टी से वीरू बोस जीत गये. कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अंसारी परिणाम के विरुद्ध न्यायालय के शरण में गये थे. 1982 में कोर्ट का फैसला आया और वीरू बोस की दावेदारी रद्द की गयी. फुरकान अंसारी विधायक घोषित हुए. तब से लेकर वर्ष 2005 तक जामताड़ा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे. 2005 में वे गोड्डा से सांसद चुने गये और उनके बेटे डॉ इरफान अंसारी कांग्रेस के उम्मीदवार हुए.
2005 में भाजपा का इस सीट पर खाता खुला और विष्णु प्रसाद भैया निर्वाचित हुए. 2009 में विष्णु भैया ने इस्तीफा दे दिया. उपचुनाव में शिबू सोरेन विजयी हुए. पुन: 2009 में विष्णु भैया ने झामुमो के टिकट पर चुनाव जीता. 2014 में हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी को वीरेंद्र मंडल को हराया और विष्णु प्रसाद भैया तीसरे नंबर पर रहे.
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो हुए
1. रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जारी
2. पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण
3. विद्यासागर व नारायणपुर सड़क बनी
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो नहीं हुए
1. चाकरी स्थित बीएड कॉलेज नहीं बना
2. जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर शुरू नहीं
3. पुस्तकालय नहीं हुआ शुरू
चहुंओर विकास हुआ: डॉ इरफान
जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में चहुंओर विकास हुआ है, चाहे सड़क हो, बिजली हो, पुल पुलिया हो. चार फ्लाइओवर की योजना के अलावा पांच पुल का निर्माण जारी है. पोलिटेक्निक कॉलेज व स्वास्थ्य केद्र खुलवाया.
ठगा महसूस कर रही जनता : विष्णु
पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया ने कहा कि पिछले पांच वर्षो में क्षेत्र की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है. पूर्व की जो योजनाएं संचालित थी, उस पर अपनी दावेदारी वर्तमान विधायक ठोक रहे हैं. आम जनता मौलिक समस्याओं से जूझ रही है.
2005
जीते : विष्णु प्रसाद भैया, भाजपा
प्राप्त मत : 49387
हारे : इरफान अंसारी, कांग्रेस
प्राप्त मत : 45895
तीसरा स्थान : वीरेंद्र मंडल, निर्दलीय
प्राप्त मत : 5049
2009
जीते : बिष्णु प्रसाद भैया, झामुमो
प्राप्त मत : 62795
हारे : फुरकान अंसारी, कांग्रेस
प्राप्त मत : 48865
तीसरा स्थान : बेबी सरकार, भाजपा
प्राप्त मत : 9228
2014
जीते : इरफान अंसारी, कांग्रेस
प्राप्त मत : 67486
हारी : बीरेंद्र मंडल, भाजपा
प्राप्त मत : 58349
तीसरा स्थान : विष्णु भैया, झामुमो
प्राप्त मत : 52029
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










